Showing posts with label rahul. Show all posts
Showing posts with label rahul. Show all posts

Sunday, January 3, 2010

Woh Khushi Ke Chand Lamhe...

वो ख़ुशी के चाँद लम्हे अब याद आ रहे हैं,
कुछ आसुओं के साथ यह फ़रियाद गा रहे हैं। फिर अपनी मुलाक़ात चाहे जहां भी होगी,
यह दोस्ती हमारी इस दिल औ जान में होगी।।

Friday, January 1, 2010

नव वर्ष मंगलमय हो... Happy New Year 2010... नया साल मुबारक!!

देखो तो बस बदला है दिन, बात कोई है इसमें लेकिन,
कितना भी मैं चाहे लूँ गिन, निकल गया हाथों से पलछिन.
सुबह वही है - शाम वही है, हर चीज़ों का दाम वही है,
लगता कुछ भी अलग नहीं है, कुछ भी देखो फरक नहीं है.
बदल गया लेकिन कैलेंडर, किया पुराना साल सर्रेंडर,
नयी उमीदों का है मंज़र, दिखलाना है अब तो कुछ कर.
इस साल करेंगे हल्लागुल, कामयाबी का बजायेंगे बिगुल,
सारी
खुशियाँ औ मस्ती फुल, "हैप्पी न्यू इयर" कहता राहुल!!!